- Home
- Sports
- Cricket
- Rinku vs Priya Saroj: होनेवाली दुल्हनिया से 160 गुना अमीर हैं रिंकू सिंह, कितनी है दोनों की दौलत
Rinku vs Priya Saroj: होनेवाली दुल्हनिया से 160 गुना अमीर हैं रिंकू सिंह, कितनी है दोनों की दौलत
Rinku vs Priya Saroj Net Worth: क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई 8 जून को सपा सांसद प्रिया सरोज से हो रही है। इंगेजमेंट सेरेमनी लखनऊ के 'द सेंट्रम'होटल में है। सगाई के बाद कपल 18 नवंबर 2025 को शादी करेगा। क्या आप जानते हैं दोनों के पास कितनी दौलत है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
26 साल की प्रिया सरोज यूपी से सांसद
रिंकू सिंह की होनेवाली दुल्हनिया प्रिया सरोज 26 साल की है। वे 2024 में उत्तरप्रदेश के मछलीशहर से लोकसभा चुनाव जीती हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने इलेक्शन कमीशन में एफिडेविट दिया था।
प्रिया सरोज के पास 11.26 लाख रुपए की संपत्ति
2024 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, प्रिया सरोज के पास कुल 11.26 लाख रुपए की संपत्ति है। इसमें उनके पास नगद 75000 रुपए हैं।
प्रिया सरोज के दो बैंक खातों में 10.18 लाख रुपए
प्रिया सरोज के पास दो बैंक खाते हैं। इनमें यूनियन बैंक के अकाउंट में 10.10 लाख रुपए हैं। वहीं, केनरा बैंक के खाते में 8719 रुपए जमा हैं।
प्रिया सरोज के पास कोई इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं
हलफनामे के मुताबिक, प्रिया सरोज के पास कोई इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं है। इसके अलावा उन्होंने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में भी पैसा नहीं लगाया है। ना ही उनके पास कोई सरकार बॉन्ड है।
प्रिया सरोज के पास सिर्फ 5 ग्राम गोल्ड ज्वैलरी
प्रिया सरोज के नाम कोई जमीन या मकान भी नहीं है। उन्होंने हलफनामे में बताया है कि उनके पास अपनी कोई गाड़ी भी नहीं है। हालांकि, उनके पास 5 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी है।
सांसद होने के साथ ही वकील भी हैं प्रिया सरोज
प्रिया सरोज सांसद होने के साथ ही एडवोकेट भी हैं। उनकी कमाई वकालत के पेशे से होती है। प्रिया के पिता भी सांसद रह चुके हैं।
रिंकू सिंह के पास प्रिया सरोज से 160 गुना ज्यादा दौलत
रिंकू सिंह की बात करें तो अपनी होनेवाली दुल्हनिया प्रिया सरोज से वो 160 गुना ज्यादा अमीर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू सिंह की नेटवर्थ करीब 18 करोड़ रुपये है।
रिंकू सिंह ने 2024 में खरीदा 3 करोड़ का घर
रिंकू सिंह ने 2024 में ही 3 करोड़ रुपए का एक आलीशान घर खरीदा है। रिंकू सिंह को IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स ने सीजन 2025 के लिए 13 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा था।
रिंकू सिंह को BCCI से हर साल मिलते हैं 1 करोड़ रुपए
इसके अलावा रिंकू सिंह BCCI की C-कैटेगरी के प्लेयर हैं। ऐसे में उन्हें हर साल एक करोड़ रुपये की फीस मिलती है। इसके अलावा रिंकू सिंह विज्ञापन के जरिये भी मोटी कमाई करते हैं।