सेब,अनार, केला नहीं 3 रुपये में मिलेगा ताकत का खजाना, जानें इस फल के फायदे
Healthiest fruit in the world: हाल ही में वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे हेल्दी फल के बारे में बताया है। इसमें मौजूद विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स कई बीमारियों से बचाते हैं और इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। जानें ये फल और इसके फायदे।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
दुनिया का सबसे हेल्दी फल
फल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए लोग अपनी डाइट में सेब, केला, संतरा और अनार जैसे कई फल शामिल करते हैं। ये सभी फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन सबसे भी ज्यादा फायदेमंद एक फल है? जी हां, बिल्कुल है। वो है नींबू। ये सुनकर आपको हैरानी हो सकती है। लेकिन यही सच है। वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक रिसर्च में नींबू को "दुनिया का सबसे हेल्दी फल" बताया है। कैसे, आइए जानते हैं।
शरीर के लिए नींबू के फायदे
अमेरिका की विलियम पैटर्सन यूनिवर्सिटी में हाल ही में हुई एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि नींबू खट्टा ज़रूर होता है, लेकिन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद फल है। इस रिसर्च में, वैज्ञानिकों ने हेल्दी माने जाने वाले 41 खाद्य पदार्थों का अध्ययन किया, जिसमें नींबू को सबसे हेल्दी माना गया।
नींबू खाने के फायदे
नींबू में विटामिन सी, फाइबर और फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं। ये सभी तत्व हमारे शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। एक और खास बात ये है कि नींबू में कैलोरीज़ लगभग ना के बराबर होती हैं। लेकिन सिर्फ 100 कैलोरी वाला नींबू इतनी ताकत रखता है कि वो शरीर की 100% पोषण संबंधी ज़रूरतों को पूरा करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
नींबू हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। स्टडी के मुताबिक, ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है और आंतों की सेहत को भी सुधारता है।
कैसे करें सेवन?
रोज़ाना नींबू को अपनी डाइट में शामिल करने का सबसे अच्छा तरीका है नींबू पानी, लेकिन आप इसका रस सलाद, खाने और सूप में भी डाल सकते हैं। इसके अलावा नींबू की चाय, नींबू के आइस क्यूब भी अच्छे विकल्प हैं। वैसे, वैज्ञानिक खाली पेट नींबू का रस पीने से मना करते हैं। क्योंकि इसकी एसिडिटी दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकती है और संवेदनशील पेट को परेशान कर सकती है।